बटाला, कपूरथला और अबोहर को मिला निगम का दर्जा

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान बटाला, कपूरथला और अबोहर शहर बने नगर निगम  बैठक में सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र केे ऐतिहासिक शहरों के लोगों की अर्से से लम्बित मांग को पूरा करते हुए बटाला, कपूरथला, और अबोहर शहरों के नगर निगमों के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस फैसले से इन ऐतिहासिक शहरों में मौजूद ढांचागत और शहरवासियों के लिये बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा। इसके साथ ही राज्य में नगर निगमों का संख्या बढ़ कर अब 13 हो गई है।

Mohit