रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, हैड कांस्टेबल की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 03:00 PM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला की ग्रेटर कैलाश कालोनी में लाइसैंसी रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से हैडकांस्टेबल की मौत हो गई। इस संबंधित जानकारी देते हुए मृतक हवलदार जितेन्द्र सिंह के भाई जगतार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव मडिय़ांवाल ने बताया कि उसका भाई जितेन्द्र सिंह फगवाड़ा के सदर थाने में डयूटी करता था। बीते कल वह छुट्टी पर अपने घर ग्रेटर कैलाश कालोनी आया था।

इसी दौरान वह रात्रि करीब 8 बजे अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई, जिससे जितेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई गुरमिंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित स्थिति का जायजा लेते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Anjna