बटाला में रिटायर्ड SDO की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 11:27 AM (IST)

बटाला(बेरी): रंजिश के चलते अज्ञात मोटरसाइकिल सवार नकाबपोशों ने रिटा. एस.डी.ओ. की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिटा. एस.डी.ओ. मनी एक्सचेंजर का काम करता था।

जानकारी के अनुसार मृतक रिटा. एस.डी.ओ. रंधीर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी शास्त्री नगर बटाला के भतीजे हरमनजीत सिंह काहलों ने बताया कि उसका चाचा रंधीर सिंह मनी एक्सचेंज का काम करता है। आज दोपहर में अपनी दुकान को पैदल जा रहा था। वह जब जौहल अस्पताल की बैक्साइड पर पहुंचा तो पुरानी रंजिश के चलते वहां पर मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात नकाबपोशों ने उसे गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन, एस.एच.ओ. सिटी रविन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल, एस.एच.ओ. सिविल लाइन गुरचरण सिंह, डी.एस.पी. सिटी बी.के. सिंह व डी.एस.पी. मैडम परविन्द्र कौर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस कर्मचारियों ने बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि दुकान के समक्ष लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
 

Vaneet