महिला को समझा बच्चा चोर, लेकिन आई थी खुदकुशी करने

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 07:12 PM (IST)

बठिंडा (परमिंद्र): बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर घेर लिया व पुलिस के पास शिकायत कर दी। बाद में पता चला कि उक्त बच्चा उक्त महिला का ही था और वह पति से झगड़कर रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी करने के लिए आई थी। मौके पर पहुंची सहारा जनसेवा की टीम ने बाद में उसके पति को ढूंढकर उसे घर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में एक महिला करीब 10 दिन का बच्चा गोद में लेकर सहमी सी घूम रही थी। प्रतीक्षा में ठहरे यात्रियों ने समझा कि यह महिला किसी का बच्चा उठाकर लाई है। इस पर लोगों की भीड़ ने महिला को घेर लिया। किसी यात्री द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस व सहारा हैल्पलाईन को दी गई। सहारा जनसेवा की टीम विक्की कुमार व नितीश सैन तथा पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। 

पूछताछ की तो महिला ने बताया कि यह बच्चा उसका ही है वह अपने पती से लड़ाई करके खुदकुशी करने आई थी। महिला की पूरी बात सुनने के बाद सहारा टीम ने महिला जगवीर पत्नी सुनील कुमार निवासी ग्रोथ सैंंटर मानसा रोड को संभाला व उसके पति के पास पहुंचाया। सहारा प्रवक्ता ने बताया कि लोगों द्वारा किए गए शक ने उक्त महिला व बच्चे की जान बचा ली।

Mohit