आर्थिक तंगी के चलते 2 सगे भाईयों ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 11:44 PM (IST)

नथाना (बज्जोआणिया): आर्थिक तंगी के चलते नथाना के दो सगे भाईयों द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुखदेव सिंह नंबरदार, सुरजीत सिंह पूर्व पंच, हरविंद्र सिंह पार्षद ने बताया कि सुरजीत सिंह (38) पुत्र करनैल सिंह ने घरेलू आर्थिक तंगी कारण 17 मार्च को अपने खेत में जाकर कोई जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जिसके बाद उसके बड़े भाई गुरभजन सिंह (42) भी उदास रहने लगा और उसने भी 21 मार्च को वृक्ष से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनो भाईयों की मौत से परिवार में उनकी बुजुर्ग माता अमरजीत कौर अकेली रह गई है। नगर के गण्यमान्य नेताओं ने सरकार से मांग की है कि परिवार पर जो कर्जा है उसे माफ किया जाए और बुजुर्ग माता की आर्थिक मदद की जाए। 

Mohit