पंजाब की जेल में कैदियों के बीच झड़प, दांतों से काट डाला कान

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 10:54 AM (IST)

बठिंडा(विजय): केंद्रीय जेल बठिंडा में गुरुवार को कैदियों में झड़प हो गई। कुछ कैदियों ने मिलकर एक कैदी के साथ मारपीट की और एक कैदी ने उसका दांतों से कान काट दिया जिससे उसका कान अलग होकर गिर गया। 

जेल प्रशासन ने उक्त कैदी को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने ऑप्रेशन करके उसका कान जोड़ा। कान जोडऩे के लिए डॉक्टरों को 25 टांके लगाने पड़े। सिविल अस्पताल पहुंचे जख्मी कैदी के परिजनों ने कहा कि उनका लड़का सुरक्षित नहीं है। 
उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके लड़के को फरीदकोट या फिरोजपुर की जेल में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके लड़के का कान हमलावरों ने बुरी तरह अलग कर दिया था।

Content Writer

Vatika