Bathinda : मंदिर से मुकुट चोरी करने वाला दूसरा आरोपी Arrest, चांदी के टुकड़े भी बरामद

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 06:37 PM (IST)

बठिंडा(विजय): थाना कोतवाली पुलिस ने मंदिर से भगवान श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी के टुकड़े भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि 5 सितम्बर को 2 आरोपी हाथी वाला मंदिर में स्थित श्री हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए थे। मंदिर के मैनेजर राधा कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार और बलविंदर सिंह उर्फ शेरू, दोनों निवासी श्री मुक्तसर साहिब, के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने 11 सितम्बर को आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी के कुछ टुकड़े बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ शेरू, जो वर्तमान में संगू धौन रोड पर रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चांदी के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News