Punjab: भीषण गर्मी में बिजली संकट का खतरा, बठिंडा थर्मल प्लांट की सभी यूनिट्स बंद
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 01:09 PM (IST)
पंजाब डेस्क : भीषण गर्मी के बीच पंजाब के लोगों के लिए चिंता भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा थर्मल प्लांट की सभी यूनिट्स बंद कर दी गई है। इसके बाद पंजाब में बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है। खबर मिली है कि बठिंडा जिले के लेहरा मोहब्बत गांव में स्थित गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट के चारों यूनिट्स बंद कर दी गई हैं। इससे पहले प्लांट की तीन यूनिट बंद थे और आज यानी रविवार को चौथी यूनिट को भी बंद कर दिया गया है।
इस समय पंजाब में धान की रोपाई भी चल रही है और भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग जोरों पर है। इसी बीच थर्मल प्लांट के बंद होने से बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है और लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि यूनिट में काफी ज्यादा राख जमा हो गई थी और बिना काम रोके राख हटाना संभव नहीं था। इसलिए यूनिट को बंद कर राख हटाने के काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शाम तक यूनिट चालू होने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

