नवजोत सिद्धू ने बी.बी.एम.बी. मुद्दे पर केंद्र सरकार का घेरा, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 04:25 PM (IST)

अमृतसर (छीना) : केंद्र सरकार की पंजाब के साथ भेदभाव वाली सोच आगे झुकेंगे नहीं, इसके लिए कांग्रेस को चाहे कोई भी बलि क्यों न देनी पड़े। ये विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के सीनियर नेता निर्मल सिंह निम्मा को कांग्रेस बी.सी. विंग शहरी का प्रधान नियुक्त करने मौके प्रकट किए। नवजोत सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के अंतर्गत भाखड़ा ब्यास मैनजमैंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में से पंजाब की हिस्सेदारी खत्म करके पंजाबियों प्रति अपनी संकुचित सोच का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैसले को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। 

नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब को पहले ही जरूरत मुताबिक पानी नहीं मिल रहा, जिस कारण राज्य के कई हिस्सों पर जमीन बंजर हो रही है। केंद्र सरकार के नए फरमान के साथ पंजाब को ओर हानि भुगतनी पड़ सकती है। इस मौके पर कांग्रेस बी.सी. विंग शहरी के नवनियुक्त प्रधान निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि उन्हें इस पद के साथ जो मान-सम्मान दिया गया है, उसके लिए आल इंडिया कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी, मैंबर पार्लियामैंट राहुल गांधी, कांग्रेस के जनरल सचिव प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू और कांग्रेस के शहरी प्रधान अश्वनी कुमार पप्पू का तहदिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने में कोई भी कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor