BCM कॉलेज की अपनीत बनी बी.एड. में यूनिवर्सिटी Topper, हरमनदीप ने भी मेरिट में पाया 5वां स्थान
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 11:31 AM (IST)
लुधियाना (विक्की) : बी.सी.एम. कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी बी.एड. के नतीजों (2024-26) में शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा में कॉलेज की मेधावी छात्रा अपनीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी बी.एड. के नतीजों में 90.38 प्रतिशत अंकों के साथ पहली पोजीशन हासिल की है। इसके साथ ही हरमनदीप कौर ने 89.13 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में 5वीं स्थान हासिल किया है। कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों में आयुष ने 88.56 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में तीसरी पोजीशन हासिल की, जबकि अदीबा खातून 88.13 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
परीक्षा नतीजों में कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज़्यादा और 50 विद्यार्थियों ने 70-79 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार सफलता के लिए बी.सी.एम. कॉलेज मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सराहना की।

