Online Shopping करने वाले हो जाएं सावधान, इस पंजाब पुलिस के कर्मचारी के साथ जो हुआ सुन होंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 01:10 PM (IST)

रोपड़: आज के डिजिटल युग में आनलाइन खरीददारी इतनी आसान हो गई है कि घर बैठे मोबाइल के एक टच पर भारत के किसी भी कोने से सामान खरीद सकते है, जो आपके घर पर सीधे आ जाता है।  वहीं ऑनलाइन कंपनियों की तरफ से भेजे जाने वाला सामान कई बार इतना  घटिया निकलता है कि ख़रीदने वाले ग्राहक खुद को लूटा हुआ महसूस करते हैं। 

ऐसा ही एक मामला जिला रूपनगर के गांव खुआसपुरा का सामने आया है, जहां पंजाब पुलिस का कर्मचारी ग्राहक के तौर पर लूटा गया। दरअसल, सुखविन्दर सिंह ने ऑनलाइन शापिंग करके अपनी कार के लिए एक कवर खरीदा था। जब उसने यह कवर अपनी कार पर डाला तो दूसरे दिन उतारने पर उसके होश उड़ गए। दरअसल, सनैपडील कंपनी से आनलाइन मंगवाए कवर का रंग उसकी सफ़ेद रंग की कार के ऊपर छप गया। 

सुखविन्दर सिंह ने रंग उतारने के लिए कई तरीके अपनाए लेकिन रंग नहीं उतरा जब उसने पेंटर के साथ रंग उतारने की बात की तो पेंटर ने 2500 से लेकर 3 हज़ार का ख़र्च बताया। सुखविन्दर सिंह ने जब अपने फ़ोन से आनलाइन खरीद कंपनी के आधिकारियों के साथ इस संबंधित बात की तो कंपनी के आधिकारियों ने इसमें से कुछ भी मुआवज़ा देने से साफ़ इन्कार कर दिया। पंजाब पुलिस के कर्मचारी सुखविन्दर सिंह ने कहा कि, कंपनी ने उसके साथ जो ठगी की है और अब  वह उसके  ख़िलाफ़ कंज्यूमर कोर्ट में केस दायर करेंगे। 
 

Content Writer

Vatika