बठिंडा में फिर गुटका साहिब की बेअदबी, देवी और देवताओं की तस्वीरें भी मिलीं
punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 01:09 PM (IST)

बठिंडा : बठिंडा में फिर गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस बार सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच के किनारे नैशनल कालोनी के निकट गुटका साहिब के फटे हुए अंग बरामद हुए हैं।
जानकारी अनुसार पंथक नेता महिंद्र सिंह खालसा जब सुबह नहर की पटरी पर सैर कर रहे थे तो उन्हें उक्त गुटका साहिब और अन्य सामान दिखाई दिया। उसमें 4 गुटका साहिब थे, जिनमे से कुछ के अंग फटे हुए थे। हनुमान चालीसा, गुरुओं और देवी देवताओं की तस्वीरें भी थीं। एक व्यक्ति की तस्वीर भी मिली है। लोगों ने उक्त सामान नजदीकी गुरुद्वारा साहिब पहुंचाया। थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल महिंद्र सिंह खालसा के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

दोस्त ने दोस्त की हत्या कर नहर में फैंका शव, 12 दिन बाद बरामद हुई लाश

कांगड़ा जिले के स्कूलों में 52 JBT अध्यापकों की अनुबंध आधार पर नियुक्ति

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा