पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 12:19 PM (IST)

पंजाब डेस्कः फिल्लौर के गांव मंसूरपुर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार 2 आरोपियों द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया गया। आरोपियों द्वारा गोलक  को तोड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान जब ग्रंथी साहिब वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और तो और वहां पड़ा सामान भी तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर तहसील के आला पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए है। 

 

Content Writer

Vatika