सरेबाजार बाइक सवारों की Public ने कर दी छित्तर परेड, कैमरे में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 12:39 PM (IST)

लुधियाना(राज): हैबोवाल मेन रोड पर पैदल जा रही महिला से पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार स्नैचरों को पब्लिक ने पकड़ लिया। पब्लिक ने स्नैचरों की पहले खूब छित्तर परेड की, फिर सूचना पुलिस को दी। थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों से महिला का पर्स बरामद हो गया था।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम की है। एक महिला अपनी सहेली के साथ हैबोवाल मेन रोड से जोशी नगर की तरफ पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और झटका मार कर महिला का पर्स झपट लिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर नजदीक ही स्थित राजू ढाबा का मालिक ने अपने दोस्त के साथ पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस बीच राहगीर और बाकी दुकानदार भी इकट्ठे हो गए थे जिन्होंने आरोपियों की धुनाई की। कुछ ही समय में थाना हैबोवाल की पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Content Writer

Vatika