नानी ने 8 साल के दोहते को जंजीर से बांधा, फिर हाथ-पैर बांध नंगा कर लोहे की रॉड से पीटा

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 11:03 AM (IST)

लुधियाना(राज) नीची मंगली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने सगे 8 साल के दोहते से बुरी तरह मारपीट की. उसका पैर पहले जंजीर से बांध दिया, फिर हाथ-पैर बांध नंगा कर लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। महिला बच्चे को पिटती गई और कई लोग आसपास खड़े देखते रहे। मगर एक महिला ने बच्चे की जान बचाई। उसने बच्चे को बंधक मुक्त करवाया। फिर उसे इलाज के लिए ई.एस.आई. अस्पताल भर्ती करवाया। महिला ने थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत चौकी ईश्वर नगर की पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के आने से पहले आरोपी महिला अपनी 6 साल की दोहती को लेकर फरार हो चुकी थी। 

चैरीटेबल ट्रस्ट चला रही बलविंद्र कौर ने बताया कि वह नीची मंगली रहती है। वहां पर प्रीमियर एन्क्लेव कॉलोनी है। जहां एक झुग्गी में महिला और उसका 8 साल का दोहता और 6 साल की दोहती रहती है। उसे दोपहर को पता चला कि उक्त महिला अपने दोहते से जबरन खेतो में काम करवाती है जोकि अपने 8 साल के दोहते को बंधक बनाकर पीट रही है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उसने देखा कि बच्चे के पैर पर जंजीर बांधी हुई है, जोकि एक पेड़ के साथ बांधी हुई है। बच्चे को नंग कर उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बांधे हुए हैं और महिला लोहे की रॉड से बच्चे को बुरी तरह मार रही है। उसने रोका तो महिला उसके साथ बहस करने लग पड़ी। जब उसने पुलिस बुलाने की बात कही तो महिला साइड पर हो गई। इसके बाद उसने जंजीर पर बंधा ताला खोलने के लिए महिला ने चाबी मांगी मगर उसने नहीं दी। इसलिए उन्होंने पेड़ को ही काट दिया और बच्चे को मुक्त करवाया। बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था। उसके हाथ-पैरों पर गहरी चोटों के निशान थे। उसने तुरंत एंबुलैंस को कॉल किया और बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 


हाथ के दोनों गुट और सिर पर 3 गहरे घाव, पैर की हड्डी भी फैक्चर
बलविंद्र कौर ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसे पता चला कि बच्चे की हालत बहुक बुरी है। उसे बहुत ही बुरी तरह से मारा गया है। एक्सरे से पता चला कि उसके हाथों के दोनों गुट टूट चुके है। बच्चे के सिर पर 3 गहरे घाव है।इसके अलावा बच्चे का एक पैर की हड्डी भी फैक्चर हो चुकी है।  

Vatika