PGI के डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, कपड़े तक फाड़े

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 02:51 PM (IST)

चंडीगढ़(हांडा) : पी.जी.आई. के रिसर्च ब्लॉक में स्थित तक शॉप में आए एक सीनियर डॉक्टर को पी.जी.आई. कर्मचारी यूनियन के एक बड़े नेता और अन्य कर्मियों ने जमकर पीटा उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पिटाई के बाद उनसे जबरन माफी मंगवाई गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में न्यूरोलॉजी का उक्त सीनियर डॉक्टर तक शॉप में खड़ा दिखाई दे रहा है। टक शॉप के कर्मियों से एक पी.जी.आई. कर्मी बहस कर रहा था। मौके पर पहुंचा डॉक्टर उक्त कर्मी को शांत रहने को कह रहा था कि एक कर्मी ने डॉक्टर को ही धक्का मार दिया। इस पर गुस्से में डाक्टर ने भी जवाब में उक्त कर्मी को धक्का दे दिया। बात बढ़ी तो कुछ देर बार पी.जी.आई. कर्मचारी यूनियन के नेता वहां पहुंच गए और डॉक्टर पर हमला कर दिया। 

डॉक्टर ने बचाव किया तो यूनियन लीडर दूर जा गिरा। इसके बाद वहां खड़े कर्मियों ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। कुछ देर बाद यूनियन लीडर का बेटा अपने कई साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और डॉक्टर को धमकियां दी। उनसे जबरन माफी मंगवाई गई। किसी ने पी.जी.आई. सिक्योरिटी अफसर को सूचित किया तो सिक्योरिटी अफसर व अन्य गार्ड वहां पहुंच गए, जिन्होंने मामला रफा-दफा करवा दिया। पी.जी.आई. के सिक्योरिटी इंचार्ज एस.सी. शर्मा का कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News