Beauty Tips : आंखों के नीचे हो गए हैं Dark Circles तो आजमाएं ये नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 05:26 PM (IST)

पंजाब डैस्क: आजकल की बिजी और ऑनलाइन दुनिया में अकसर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (काले घेरे) पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से आंखों के नीचे झुर्रियां भी पड़ जाना आम बात हो गई है। आंखें इंसान की खूबसूरती को बढ़ाती हैं इसलिए इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आपकी आंखों को इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने के लिए हम कुछ बेहतरीन और कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन्हें अपनाकर आपकी आंखें और भी खूबसूरत हो जाएंगी।

PunjabKesari

1. दहीं, हल्दी और कॉफी की पेस्ट बनाकर लगाने से डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दहीं को सूती कपड़े में रखकर पानी निकाल लें। फिर इसे एक कटोरी में डाल दें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 चुटकी कॉफी अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह क्रीम की तरह बन जाए तो इसे 5 मिनट के लिए डार्क सर्कल्स पर लगा दें। पेस्ट सूखने के बाद त्वचा साफ करके बादाम के तेल से आंखों की मसाज करें। इससे आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और झुर्रियां दोनों कम हो जाएंगी।

PunjabKesari

2. इसके अलावा ठंडा दूध भी आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स को दूर कर देगा। इसके लिए आंखों के आसपास ठंडा दूध लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी के साथ चेहरा धोएं। धीरे-धीरे आपके डार्क सर्कल्स साफ होने लगेंगे। 

3. शहद और नींबू का मिश्रण भी बड़ा फायदेमंद है। सबसे पहले 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का डालकर मिलाएं। इस पेस्ट को 2-3 मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर साफ कर लें।

PunjabKesari

4. खीरे और आलू की स्लाइस भी डार्क सर्कल्स कम करने में काफी कारगर है। इसके लिए खीरे की ठंडी स्लाइस लेकर 10-15 मिनट तक आंखों पर रखें। आप चाहें तो आलू की स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. आंखों के नीचे गुलाब जल 10-15 मिनट तक लगाने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें। धीरे-धीरे आपके डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News