जालंधर-पठानकोट हाईवे की तरफ जाने से पहले जरूर पढ़ें यह ख़बर

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 09:16 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ : अगर आप भी जालंधर -पठानकोट हाईवे की तरफ जा रहे हैं तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि किसानों की तरफ से इस हाईवे को आज जाम किया गया है। 

दरअसल, खेती बिलों के खिलाफ किसानों की तरफ से आज 2 घंटें के लिए पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। इसके अलावा हाथरस कांड को लेकर  दोपहर 12 से 2 बजे तक हाईवे को जाम करके भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

Vatika