अभद्र व्यवहार करना इस कांग्रेसी सीनियर नेता को पड़ा महंगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 04:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिन्दर): कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता दविन्दर सिंह बबला को पार्टी में से निकाल दिया है। कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बबला के खिलाफ नगर निगम दफ्तर में अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें आईं हैं जिस कारण यह कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की रैली के बाद आखिर क्या होगा पंजाब भाजपा पर असर

बतानेयोग्य है कि बीते दिन कौंसलरों के कसम उठा समारोह दौरान दविन्दर सिंह बबला और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुभाष चावला के बीच तकरार हो गई थी। बबला ने दोष लगाया था कि सुभाष चावला के कारण चंडीगढ़ में कांग्रेस का यह हाल हुआ है। चंडीगढ़ में कांग्रेस को खत्म करने के पीछे वही है। मामला इतना बढ़ गया था कि बबला ने सुभाष चावाल को गाली तक निकाल दी। इसके बाद ही बबला और चावला के हमायतियों ने मामला शांत करवाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila