बहबलकलां गोलीकांड: पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी और सस्पैंडिड IG परमराज सिंह उमरानंगल नामजद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 09:19 AM (IST)

फरीदकोट (जगदीश, राजन): थाना बाजाखाना की पुलिस ने एस.आई.टी. की जांच के मुताबिक पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी और सस्पैंडिड आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को बहबलकलां गोलीकांड के मामले में इरादा कत्ल, हथियारों का दुरुपयोग करने, साजिश रचने और झूठी गवाही देने के आरोपों के तहत नामजद किया है। 

गौर हो कि 14 अक्तूबर 2015 को शांतिपूर्ण धरने पर बैठी संगत पर बहबलकलां में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली के मामले में थाना बाजाखाना की पुलिस ने धरनाकारियों के खिलाफ ही अलग-अलग संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था, वहीं तत्कालीन बादल सरकार द्वारा गठित ए.डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता के  नेतृत्व वाली एस.आई.टी. की जांच रिपोर्ट में उक्त घटना में पुलिस को भी आरोपी ठहराया गया था। तब थाना बाजाखाना में अज्ञात पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई थी।  अब थाना बाजाखाना में उक्त मामले में पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी और सस्पैंडिड आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल पर भी पर्चा दर्ज किया गया है।

Vatika