बहबल कलां गोलीकांड के गवाहों का आरोपः ‘सुखबीर ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया’

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 09:12 AM (IST)

फरीदकोट(हाली): बहबल कलां गोलीकांड के 23 के करीब मुख्य गवाहों ने समूह राजनीतिक पाॢटयों, धार्मिक जत्थेबंदियों से अनुरोध किया कि वे बहबल कलां गोलीकांड के एक गवाह की गत दिनों हुई कुदरती मौत  को सियासी मुद्दा न बनाएं। उन्होंने मृतक गवाह के परिजनों से अनुरोध किया कि वे इसे सियासी रंगत न दें।

बहबल कलां गोलीकांड के गवाह गुरदित्त सिंह, अंग्रेज सिंह, (जख्मी गोलीकांड व गवाह) बलकरन सिंह सरपंच गुरुसर सहित बड़ी संख्या में गवाहों ने शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, स्थानीय अकाली नेताओं, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत सिंह मान की आलोचना करते हुए कहा कि वे बहबल कलां गोलीकांड के मुख्य आरोपियों को सजा दिलाने की बजाय इस मसले पर एक गवाह की कुदरती मौत को सियासी रंगत दे रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि  गोलीकांड समय सुखबीर बादल गृहमंत्री थे, मगर उन्होंने आरोपियों को सजा देने की बजाय उन्हें हमेशा बचाने का प्रयास किया और अब वह इस मसले को सियासी रंगत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री  अमरेंद्र सिंह व कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ अपने वायदे मुताबिक बहबल कलां गोलीकांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। वह कैप्टन सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News