बहबल कलां गोली कांडः सुमैध सैनी और उमरानंगल को अदालत की तरफ से बड़ी राहत

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 05:30 PM (IST)

फरीदकोट (जगतार): बहबल कलां गोली कांड मामले में आरोपी के तौर पर नामजद पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी आज यहां इलाका मैजिस्ट्रेट सुरेश कुमार की अदालत में निजी तौर पर पेश हुए। इस दौरान अदालत ने सुमेध सैनी को एक लाख के जमानती मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। उधर इसी मामले में आज आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल भी अदालत में पेश हुए और अदालत ने उन्हें भी एक लाख की जमानत पर रिहा कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई कल 9 मार्च को होगी।

इस मौके पर जानकारी देते आई. जी. परमराज सिंह उमरानंगल के वकील गुरसाहिब सिंह बराड़ ने कहा कि परमराज सिंह उमरानंगल और सुमेध सिंह सैनी को विशेष जांच टीम ने बहबल कलां गोलीकांड में नामजद करके उनके ख़िलाफ़ माननीय अदालत में चालान पेश किया था जिसके बाद दोनों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आगामी जमानत के लिए अर्ज़ी लगाई थी। माननीय हाईकोर्ट ने दोनों की आगामी जमानत अर्ज़ी मंज़ूर करते दोनों को 8मार्च तक फरीदकोट अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे जिसके चलते आज सुमेध सिंह और परमराज सिंह उमरानंगल फरीदकोट अदालत में पेश हुए और जमानत भरी। दोनों को माननीय अदालत ने 1-1 लाख रुपए शियोर्टी बांड पर ज़मानत दे दी। इस मौके पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी के साथ बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह किसी और दिन विस्तारपूर्वक बातचीत करेंगे लेकिन आज नहीं।

Content Writer

Vatika