बेंगलुरु की तीसरी फ्लाइट आज से, चंडीगढ़ से शाम को भरेगी उड़ान

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 09:01 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर प्रिंस ने बताया कि यह फ्लाइट बेंगलुरु से शाम 4.10 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ शाम 7.10 बजे लैंड करेगी। चंडीगढ़ से यह शाम 7.50 बजे उड़ान भरेगी और रात 11.05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बेंगलुरु से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सफर करने वाले पैसेंजर को 7232 रुपए देने होंगे। चंडीगढ़ से बेंगलुरु का फेयर 6745 रुपए है। यह फ्लैक्सी फेयर पर रहेगा।

मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट 12 से
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए चौथी सीधी फ्लाइट 12 नवम्बर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह मुंबई से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 3.45 बजे उड़ान भरेगी। इसके लिए पैसेंजर को 5695 रुपए खर्चने होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News