सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ''भाभी चूमेवाली'' को मिली जमानत, एक और Video आया सामने

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 04:42 PM (IST)

लुधियाना: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' उर्फ रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस को अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद रंजीत कौर ने एक नया वीडियो जारी कर उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उनके फरार होने की अफवाहें फैलाई थीं।

वीडियो में रंजीत कौर ने जमानत के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि उन्हें अदालत से विधिवत जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा, "हम कहीं भागने वालों में से नहीं हैं और न ही हमने अपना घर छोड़ा है।"रंजीत कौर ने बताया कि वह चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई हुई थीं। ना ही  कोई हत्या की है कि जिससे भागना पड़े। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अदालत से जमानत हासिल की है।

जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि लुधियाना में निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर 'भाभी' रंजीत कौर और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अश्लीलता और बुराइयों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News