भगवंत मान में आए बदलाव से ‘आप’ के हौसले बुलंद

punjabkesari.in Thursday, Feb 28, 2019 - 09:45 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान की नई कठोर व जोश से भरी दिनचर्या ने उनके करीबियों को आश्चर्य में डाल रखा है। मान में आए बड़े बदलाव ने न सिर्फ उनके करीबियों को बल्कि पार्टी के ग्रास रूट कार्यकर्ताओं को भी नए जोश से भर दिया है और पार्टी के हौसले बुलंद कर दिए हैं। दरअसल यह बदलाव 2018 का कैलेंडर बदलने के साथ ही शुरू हुआ था, जब भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरी तरह शराब छोड़ने का ऐलान किया था।

राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने के कारण तंज भी कसे गए थे लेकिन अपने पर हुए कटाक्षों को भी भगवंत मान ने पॉजीटिव नजरिए से एक चैलेंज के तौर पर लिया और अपने इरादों को और भी मजबूत किया। इसी का नतीजा है कि न सिर्फ शारीरिक व्यायाम, बल्कि अपने खान-पान व सोने और जागने के समय को लेकर भी भगवंत मान अपने फिजीकल ट्रेनर्स की बात नहीं टालते।

ध्यान रहे कि दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में भगवंत मान ने मां की कसम लेकर शराब हमेशा के लिए छोडऩे का प्रण लिया था। मान ने कहा कि वे कभी शराब पीते थे लेकिन एक जनवरी से मां कसम इस बुराई से तौबा कर ली। भगवंत मान का दिन अब सुबह छह बजे से पहले ही शुरू हो जाता है, क्योंकि छह बजे उन्हें अपने कोच की देखरेख में वर्कआऊट करना होता है। 

swetha