शादी की कवरेज कर रहे  पत्रकारों को CM मान ने दिया कुछ इस तरह सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 04:59 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं इस पूरे शदी समारोह की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मिया का सी.एम. मान ने मुंह मीठा करवा कर उनका सम्मान किया। सुबह से सी.एम. हाऊस के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों के लिए डायरेक्टर कम्युनिकेशन नवनीत वाधवा को मिठाई बांटने के लिए भेजा गया। वहीं ढोल नगाड़ों की धूम के बीच मीडिया कर्मियों ने मिठाई खाकर सी.एम. मान को मुबारकबाद दी। 


 
मान (48), पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर रहते हुए शादी के बंधन में बंधे हैं। मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले, गुरप्रीत कौर (30) ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ दिन शगना दा चढ़ेया ...(शादी का दिन आ गया है)।'' उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया। 

पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल हुए। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। केजरीवाल ने हवाई-अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की शादी हो रही है और वह एक नई शुरुआत कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर से उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं और दोनों हमेशा खुश रहें।'' वहीं, आप के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘ हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था। आज, वह सपना पूरा होने जा रहा है।''

Content Writer

Vatika