चर्चा में CM मान का विवाह, AAP सरकार में 7 मंत्री और विधायक अभी भी कुंवारे

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 11:34 AM (IST)

जालंधर, (नरेन्द्र मोहन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो घोड़ी चढ़ चुके हैं परंतु उनकी ही सरकार में अभी 7 मंत्री और विधायक ऐसे हैं जो शादी के बंधन में बंधने की तैयारियों में हैं। इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी से ही पंजाब के राज्यसभा सदस्य राघव चढ्ढा भी कुंवारों की मंडली में शामिल हैं। परंतु अधिकतर कुंवारे विधायक पंजाब के मालवा क्षेत्र से हैं। जाहिर है कि समय-समय पर सरकार में शहनाइयां बजती रहेंगी। 

पंजाब की सरकार में कुंवारों में सर्वाधिक आयु वाले 48 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ही थे जो वर्ष 2015 से अकेले ही थे। उनकी भी आज शादी हो गई। शादी की बधाइयां और जश्न अभी कुछ दिन और सुर्खियों में रहेंगे। कैबिनेट मंत्री और बरनाला के 33 वर्षीय विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर भी अभी तक कुंवारे हैं। दोबारा विधायक बने मीत हेयर ने मुख्यमंत्री को उनकी शादी का ट्वीट करते हुए लिखा है कि वे भी अब शीघ्र ही विवाह के परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं, दुल्हन की तलाश जारी है।  पंजाब की नई बनी मंत्री और खरड़ से 31 वर्षीय महिला विधायक अनमोल गगन मान भी अभी कुंवारी हैं। गायिका अनमोल ने पंजाब लोक गीतों में अवार्ड भी जीता है।मुख्यमंत्री के गृह जिला संगरूर से किसान परिवार की 27 वर्षीय महिला विधायक नरेन्द्र कौर भराज भी कुंवारी हैं। पंजाब की सबसे युवा विधायक ने वकालत की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला को पराजित किया था। राजनीति में वह 20 वर्ष की आयु में आई और तभी से आम आदमी पार्टी के साथ ही रहीं।

अन्य मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से 31 वर्षीय विधायक हरजोत सिंह बैंस भी अभी कुंवारे हैं। भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्री पद पाने वाले सबसे युवा और कम आयु वाले मंत्री हैं। वे पेशे से वकील रहे हैं। विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह को पराजित किया था।   मालवा के बाघा पुराना से 32 वर्षीय विधायक अमृतपाल सिंह सुखनंद भी कुंवारे हैं। वे बी.टैक. और एम.बी.ए. पास हैं और अभी पी.एच.डी. कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के शौकीन भी हैं। अमलोह से 30 वर्षीय विधायक गुरिन्द्र सिंह गैरी बङ्क्षडग भी अभी कुंवारे हैं। वे यूनिवॢसटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से एम.बी.ए. हैं। एक वर्ष पूर्व अकाली दल छोड़कर आए 30 वर्षीय फाजिल्का के विधायक नरेन्द्रपाल सिंह सवाना भी अभी कुंवारे हैं। सरकार से बाहर परंतु आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली नेता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी भी कुंवारे हैं। 33 वर्षीय राघव इससे पूर्व दिल्ली के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उप-चेयरमैन रह चुके हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में भी राघव को युवा सदस्य के रूप में जाना जाता है। इससे पूर्व फरवरी, 2018 में आम आदमी पार्टी की महिला विधायक बलजिंद्र कौर की शादी पार्टी के ही एक नेता बलराज सिंह से हुई थी। जबकि नवम्बर, 2009 में अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया का विधायक रहते हुए विवाह हुआ था। वर्ष 2017 में भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दिलचस्पी का केंद्र बनी थी। वर्ष 2016 से 2017 के बीच दिल्ली के 3 विधायकों की शादी हुई थी और 3 विधायक पिता अथवा मां बने थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News