'आप' को नहीं बल्कि कांग्रेस को बैसाखियों की जरूरतःमान

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 11:45 AM (IST)

नई दिल्लीः2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से गठजोड़ की खबरों पर आप सांसद भगवंत मान ने पूर्णविराम लगा दिया है। मान के मुताबिक आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। उनको किसी के साथ की जरूरत नहीं है। आप नेता अपने दम पर भाजपा तथा कांग्रेस को जोरदार टक्कर देंगे।

उनकी पार्टी को नहीं बल्कि कांग्रेस को बैसाखियों की जरूरत  है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे महागठजोड़ में आप भी अपना योगदान डाल सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा  चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल  पंजाब में 3 बड़ी रैलियां करेंगे। केजरीवाल 20 जनवरी को बरनाला,20 को गढशंकर तथा 2 फरवरी को माझा में रैलियां करेंगे। 

 

swetha