भगवंत मान ने खैहरा गुट के लिए अपनाया नरम रवैया

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 09:58 AM (IST)

भवानीगढ़ः भवानीगढ़ के शहीद भगत सिंह चौक में कई दिनों से बैठे पार्टी वर्करों की भूख हड़ताल समाप्त करवाने के लिए हरपाल चीमा और खैहरा के बाद मंगलवार को संगरूर से सांसद भगवंत मान पहुंचे। जहां उन्होंने भरोसा देकर पार्टी वर्करों को जूस पीला कर भूख हड़ताल खत्म करवाई।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने खैहरा गुट को अपना भाई बताते कहा कि परिवार में गिले -शिकवे चलते रहते हैं।  जल्द ही हम इकठ्ठा होकर लड़ेंगे। मान ने कहा कि पार्टी वर्करों के जज्बातों के आगे उन का सिर झुकता है।

वह मतभेदों दूर करके पार्टी को फिर एक मंच पर इकट्ठा करेंगे, जिस के लिए कोशिशों शुरू भी हो चुकीं हैं। उल्लेखनीय है कि 2 दिन खैहरा ने भी इसी मंच पर पहुंच कर भूख हड़ताल शुरू करनो वाले यूथ नेता हरप्रीत सिंह बाजवा को भरोसा दिया था कि वह पार्टी की एकजुटता के लिए तैयार हैं। वह एक टेबल पर बैठ कर मसला सुलझाएंगे। इस भरोसे के बाद बाजवा ने भूख हड़ताल खत्म की थी। बाकी 4 पार्टी वर्कर मान के पहुंचने का इंतजार में 24 घंटों की हड़ताल पर थे। 

swetha