भगवंत मान ने भी की चुनावी जंग की तैयारी, नामांकन पत्र किया दाखिल

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 01:21 PM (IST)

संगरूर: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अपनी मां के साथ एस.डी.एम. दफ्तर पहुंच कर भगवंत भगवंत मान ने विधानसभा हलका धुरी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कागज दाखिल करने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मान ने कहा कि धुरी के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है। मान ने दावा किया कि इस बार धुरी के लोग उन्हें पंजाब में वोटों में सबसे बड़े मार्जन के साथ जिताएंगे।

यह भी पढ़ेंः विधानसभा मतदानः नहीं मानी हाईकमान तो कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा कर सकते हैं यह ऐलान

यह भी बताने योग्य है कि भगवंत मान इससे पहले भी दो बार विधानसभा मतदान के मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं परन्तु उनको जीत हासिल नहीं थी हो सकी। 2014 में भगवंत मान मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पी.पी.पी. की तरफ से लहरागागा हलके से मैदान में उतरे थे और 2017 में वह जलालाबाद हलके से आम आदमी पार्टी की टिकट पर सुखबीर सिंह बादल खिलाफ चुनाव लड़े थे परन्तु उनको दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila