CITCO व BBMB मुद्दे पर भगवंत मान PM मोदी से की यह अपील

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार पंजाब विरोधी फैसले लागू कर राज्य के लोगों को उकसा रही है। इसका ताजा उदाहरण चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन विकास निगम (सिटको) के प्रबंध निदेशक पद पर यू.टी. कैडर के अधिकारी की प्रतिनियुक्ति है। मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब विरोधी फैसले लागू करने और पंजाब के लोगों को भड़काने के किसी भी प्रयास से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और लोग पहले ही कई वर्षों तक काले दौर और ज्यादतियों का सामना कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : होटल में बैठे लोगों पर हथियारबंदों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत

भगवंत मान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भाखड़ा ब्यास डैम और पंजाब की धरती पर बनी राजधानी चंडीगढ़ से राज्य का हिस्सा और अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में पंजाब की हिस्सेदारी खत्म करने और बांधों की सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाने के बाद अब मोदी सरकार ने चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम (एस.आई.टी.सी.ओ.) का प्रबंध निदेशक पंजाब कैडर के बजाय यू.टी. कैडर से नियुक्त किया है और इससे पहले पंजाब के 112 डाक्टरों को चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग से वापिस पंजाब भेजने का आदेश दिया गया है। मान ने कहा कि मोदी सरकार चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारियों कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति को जबरन खत्म कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News