मानसा रैली में भगवंत मान ने कांग्रेस पर बोला हमला, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 08:58 PM (IST)

बुढलाडा : कांग्रेस पिछले 100 दिनों का हिसाब दिखा कर लोगों को गुमराह कर रही है जबकि सरकार तो 5 साल के लिए लोगों की सेवा के लिए आती है तो फिर पिछले साढ़े 4 साल का हिसाब कौन देगा। इन शब्दों का प्रकटावा आज बुढलाडा में 'आप' उम्मीदवार प्रिं. बुद्धराम के हक में रैली करने पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने किया।

कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पिछले 100 दिनों का हिसाब दिखा कर लोगों को गुमराह कर रही है। जब कैप्टन मुख्यमंत्री थे तो उनकी कैबिनेट में चरणजीत सिंह चन्नी, रजिया सुलताना, ब्रह्म महिंद्रा सभी शामिल थे। अकेले कैप्टन के गलत होने साथ पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता, मंत्रियों की सलाह के साथ ही मुख्यमंत्री चलता है। मान ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार से ऊब चुकी है क्योंकि इन्होंने वायदे तो बहुत किए थे परन्तु लागू कोई नहीं किया। इसके साथ पंजाब के लोगों को गहरी चोट लगी है।

आप नेता भगवंत मान कहा कि कांग्रेस का मजीठिया पर कार्रवाई करना एक राजनीतिक स्टंट है जो सिर्फ चुनावों को देखकर ही खेला जा रहा है। पंजाब की जनता बहुत समझदार है। वह जानते हैं कि जो काम 4 सालों में नहीं किया वह एकदम चुनाव नजदीक आने पर कैसे संभव हो गया। भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू पर निशाना लगाते कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब की हर औरत को 1000 रुपए देने का ऐलान किया था तो सिद्धू ने कहा था कि पंजाब की औरतों को भिक्षा नहीं चाहिए और अपने बीते दिनों दिए भाषण में हर औरत को 2000 रुपए महीना देने की बात कही गई। सिद्धू अपने वचन पर कुछ दिन भी नहीं टिक सकते तो भविष्य में लोगों को क्या भरोसा देंगे।शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते मान ने कहा कि सब महकमों की रिटायरमैंट होती है परन्तु राजनीति में आने वालों की कोई रिटायरमैंट नहीं होती।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News