मुख्यमंत्री का ऐलान सुनते ही भावुक हुए भगवंत मान ने कही यह बात

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे और उन्होंने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया। इस दौरान जब केजरीवाल ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ऐलान किया तो उनकी आंखें नम हो गई। स्टेज पर भावुक हुए भगवंत मान ने सबका धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की दिशा और दशा बदलने के लिए ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई है। जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव आएगा कभी सोचा नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोग मुझे पंजाब को बचाने की दुहाई देते हैं पर बचाने वाला मैं नहीं परमात्मा और लोग हैं, हम सिर्फ जरिया बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश पड़ने के आसार

PunjabKesari

मान ने कहा कि सपने वह नहीं होते जो हमें सोते हुए आते हैं, सपने तो वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते और हमें पंजाब को दोबारा पंजाब बचाने का सपना, नौजवानों को रोजगार देने का सपना, खेती को लाभदायक बनाने का सपना, व्यापारी को दोबारा अमनशांती देने का सपना सोने नहीं देता है। आम आदमी पार्टी टीम वर्क के साथ काम करती है, पार्टी और लोगों ने आज बड़ी जिम्मेदारी दी है और अब वह दुगने हौसलो के साथ काम करके दिखाएंगे। मान ने कहा कि लंदन, कैलिफोर्निया के सपने बहुत देख चुके हैं अब पंजाब को पंजाब बनाने की बारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News