CM मान के मंत्रिमंडल के नेताओं की संपत्ति राणा गुरजीत से आधी भी नहीं, एक Click में जानें पूरी Detail

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 01:49 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का विस्तार हो गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहीत की तरफ से आप  के 10 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलवाई गई।  इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद है। अगर बात करें भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मौजूद नेताओं की संपत्ति की तो कांग्रेस सरकार के मंत्री राण गुरजीत से आधी भी नहीं। बताया जा रहा है कि आप सरकार के मंत्रियों में 9 करोड़पति व 2 लखपति है और मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 72 करोड़ है जबकि कांग्रेस सरकार की कुल प्रापर्टी 348 करोड़ थी, जिसमें से सिर्फ राणा गुरजीत की  प्रॉपर्टी कुल 170 करोड़ थी। 

आईए, एक नजर डालते है मान के मंत्रियों की संपत्ति परः-


लाल चंद कटारूचक्क
पठानकोट के रहने वाले लाल चंद कटारूचक्क ने भोज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है, इनके पास 6 लाख की संपत्ति है। 

गुरमीत सिंह मीत हेयर
बरनाला सीट से जीत हासिल करने वाले गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास 44 लाख की संपत्ति है।

ब्रह्म शंकर जिंपा
मान सरकार में सबसे अमीर मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा की प्रापर्टी 8 करोड़ है। उन्होंने  होशियारपुर सीट से जीत हासिल की है । 

हरजोत सिंह बैंस 
हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब से सीट जीती है, और इनके पास 2.37 करोड़ की संपत्ति है। 

डॉ. विजय सिंगला - 
विजय सिंगला ने मानसा सीट से जीत हासिल की है। इनकी संपत्ति 6 करोड़ है।

हरपाल चीमा 
हरपाल सिंह चीमा दिड़बा सुरक्षित सीट से आप की सीट पर दूसरी बार विधायक चुने गए हैं । इनकी संपत्ति 1.97 करोड़ बताई गई है। 

कुलदीप धालिवाल
कुलदीप सिंह धालीवाल के पास 1.63 करोड़ की संपत्ती है और  उन्होंने अजनाला सीट पर जीत हासिल की। 

डॉ. बलजीत कौर 
डॉ. बलजीत कौर के पास 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है और। बलजीत कौर ने मलौत सीट से जीत हासिल की है। 

हरभजन सिंह
जंडियाला सीट से जीत हासिल करने वाले हरभजन सिंह  के पास 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

लालजीत सिंह भुल्लर 
 लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इनके पास 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

Content Writer

Vatika