होली के त्योहार पर भगवंत मान ने किसानों की जिंदगी में भरा खुशियों का रंग, किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 01:07 PM (IST)

जालंधर /मानसा:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होली के त्योहार पर किसानों के लिए  बड़ा ऐलान किया है। भगवंत मान ने किसानों की नरमे की ख़राब हुई फ़सल का रहता करोड़ों का मुआवज़ा जारी कर दिया है। उक्त जानकारी मानसा से विधायक विजय सिंगला ने दी है। 

उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर एक पोस्ट जारी करते लिखा," सरकार ने पहले ही दिन गुलाबी सूंडी से ख़राब हुई फ़सल का मानसा ज़िले को एक अरब, एक करोड़, 39 लाख 45 हज़ार 87 रुपए मुआवज़ा जारी किया है। इसके साथ ही उन मज़दूरों के लिए भी खुशख़बरी है, जो नरमे की फसल  की चुगाई करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जनता को भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि किसान गुलाबी सूंडी के कारण ख़राब हुई फ़सल का मुआवज़ा लेने के लिए लंबे समय से संघर्ष करते सरकार को गुहार लगा रहे थे कि उनकी फ़सल तबाह हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया। अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही भगवंत मान ने किसानों के लिए बड़ा फ़ैसला लेते हुए नरमे की ख़राब हुई फ़सल का मानसा ज़िले को करोड़ों का मुआवज़ा जारी किया है। 
 

Content Writer

Vatika