भगवंत मान ने शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर दिया बयान, कहा- लोगों की आंखों में झौक रहे धूल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 07:31 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने दावा किया है कि पंजाब में बादल, भाजपा और कैप्टन की गठबंधन सरकार नहीं बनेगी चाहे कुछ  भी कर लें। मान ने कहा कि अकाली-भाजपा, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा पंजाब के किसानों, मजदूरों और लोगों के साथ धोखा किया है और इसलिए पंजाब के मतदाताओं ने शुरू से ही इन पारंपरिक पार्टियों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पार्टियां सत्ता के लालच में एकजुट होकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से रोकने की कोशिश कर रही हैं। यही कारण है कि भाजपा नेता अमित शाह और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अन्य नेता पंजाब में सरकार बनाने के लिए अनाड़ी कदम उठा रहे हैं।

भगवंत मान ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा कि  गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में सरकार बनाने के लिए शिअद-भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। इससे पहले बिक्रम मजीठिया ने भी भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की। मान ने कहा कि इन नेताओं के दावे ने साबित कर दिया है कि किसानों, मजदूरों और आम पंजाबियों का वोट पाने के लिए अकाली दल बादल भाजपा से अलग हुआ था। सच तो यह है कि अकाली दल बादल और भाजपा एक ही हैं।  उन्होंने कहा कि परदे के पीछे शिअद-भाजपा का गठबंधन अभी भी कायम है। अकाली दल ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़कर किसानों और पंजाबियों की आंखों में धूल झौक रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा, अकाली दल बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा देश के किसानों और पंजाबियों के साथ धोखा किया है। बेखक इन्होंने अलग-अलग होकर चुनाव लड़े हैं मगर अंदर से यह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने किसान विरोधी काले कृषि कानूनों में केंद्र सरकार  का समर्थन किया था। किसानों के संघर्ष के डर से बादल ने भाजपा से नाता तोड़ने का नाटक किया था। उस नाटक से मजीठिया ने पर्दा हटा दिया था। मान ने कहा कि अब भाजपा नेता अमित शाह और पंजाब के उम्मीदवार फतेह जंग बाजवा ने भी राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया था और इसके लिए शिअद-भाजपा के साथ गठबंधन की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को आने वाले नतीजे किसानों और पंजाबियों के साथ धोखा करने वालों की उम्मीदों के खिलाफ होंगे क्योंकि पंजाब की जनता ने सरकार बदलने के लिए वोट किया था। इससे साफ संदेश आ गया कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News