भगवंत मान ने भाजपा व कैप्टन के संभावी गठजोड़ पर दी तीखी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी का पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के संभावी गठजोड़ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसानों को तबाह करने वाली भाजपा के साथ गठजोड़ कर कैप्टन ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने वालों को पंजाबी कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंनें एक बयान जारी कर कैप्टन और भाजपा के गठजोड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी रखा है पर न तो कैप्टन के साथ पंजाब है, न पंजाब की जनता और न ही कांग्रेस पार्टी। कैप्टन और भाजपा का गठजोड़ भी बिल्ली की तरह थैले से बाहर आ गया है। कैप्टन जब मुख्यमंत्री थे तो वह भाजपा की टीम ‘बी’ के तौर पर काम कर रहे थे। ‘आप’ शुरू से कहती आ रही है थी कि कैप्टन और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। यह गठजोड़ स्पष्ट संकेत है कि अब पंजाब के लोगों को और भी सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग आज, लिए जा सकते है बड़े फैसले

मान ने कहा कि कैप्टन ने साढ़े चार वर्ष तक मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब की जनता के लिए कुछ नहीं किया और न ही उन्होंने अपने चुनावी वायदों को पूरा किया। लोगों को धोखा दे रहे कैप्टन ने सत्ता में रहते पंजाब को लूटने वाले बादल परिवार की ही रक्षा की है। पंजाब के लोग कैप्टन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी से भी जवाब मांग रहे हैं। भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब में बी.जे.पी. का जीरो ग्राउंड है। भाजपा कृषि कानूनों के कारण पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में नफरत का पात्र बन गई है। मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को भी भाजपा के साथ गठजोड़ संबंधी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह पंजाब के साथ हैं या भाजपा के साथ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News