काम नहीं करना तो नुक्ताचीनी बर्दाश्त करना सीखो ‘राजा साहब’ : भगवंत मान

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 10:20 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान व संसद मैंबर भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को एक तानाशाही राजा करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिटलर की तरह कैप्टन अमरेंद्र से भी अपनी नुक्ताचीनी बर्दाश्त नहीं होती।

यही कारण है कि कैप्टन अमरेंद्र सरकार की भ्रष्ट, निकम्मी और माफिया परस्त कार्यशैली की आलोचना करने पर ‘राजाशाही’ सरकार उसके विरुद्ध हर हद तक जाती है, चाहे वह उनकी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही क्यों न हों। यहां बयान के जरिए मान ने कहा कि कांग्रेसी रा’यसभा सदस्यों व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा व शमशेर सिंह दूलो और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के बीच बेशक कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी हुई है जिसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला कह सकते हैं, परंतु बाजवा और दूलो मुख्यमंत्री की नाकाबिल, भ्रष्ट और राजाशाही कार्यशैली बारे जो आरोप लगा रहे हैं, आम आदमी पार्टी शुरू से ही यह बातें जिम्मेदारी के साथ कहती आ रही है। 

Vatika