AAP सांसद ने GST घोटाले में मुख्यमंत्री पर उठाई ऊंगली

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 01:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में 100 करोड़ से अधिक के जी.एस.टी. (टैक्स) चोरी घोटाले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि खजाना सिर्फ लोगों के लिए खाली है, भ्रष्टाचारियों, दलालों और बहुभांती माफिया की लूट के लिए सरकारी स्रोत संपूर्ण रूप से भरे हुए हैं।

यहां जारी बयान में मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को दलालों, भ्रष्टाचारियों और माफियाओं की परछाई में रहने वाला फेल मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि टैक्स और एक्साइज विभाग का भ्रष्टाचारी गिरोह रातों-रात पैदा नहीं हुआ, बल्कि बादलों के राज के समय से चलता आ रहा है। निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के जजों की निगरानी में हो तो गिरोह की जड़ें 2002-2007 सरकार से भी गहरी उतर जाएंगी। कैप्टन से पूछा कि आप कहां सोए रहे साढ़े तीन साल कि आपको अपने ही विभाग में चल रहे अरबों के गोरखधंधे बारे पता नहीं लग सका। 

मान ने कहा, ‘राजा साहिब! इतने लंबे समय से संगठनात्मक तरीके से हो रही चोर-बाजारी बारे पक्की जानकारी होगी, परंतु उसी तरह से आंखें बंद रखी जैसे रेत माफिया, शराब माफिया आदि बारे बंद रखी हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि वार्षीक अरबों की टैक्स चोरी बारे संबंधित मंत्री (जो खुद मुख्यमंत्री हैं) को पता न हो, वह भी जब विभाग के दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी सीधे तौर पर चोर बाजारी में शामिल हों, यह बात गले नहीं उतरती। मान ने कहा कि असल में घोटाला ‘भागीदारी’ की लड़ाई के कारण सार्वजनिक हुआ है। इसके साथ ही नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा है।

Vatika