कांग्रेसी विधायक सुखपाल भुल्लर पार्टी से हों बर्खास्त : भगवंत मान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 09:13 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर के करीबी यूथ कांग्रेस नेता सारज सिंह दासूवाल से हैरोइन पकड़े जाने पर ‘आप’ पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी से मांग की कि सुखपाल सिंह भुल्लर को तुरंत पार्टी से बर्खास्त किया जाए।

मान ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच करवाई जाए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा और विधायक कुलबीर सिंह जीरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वह सुखपाल सिंह भुल्लर के घर का घेराव क्यों नहीं करते?

Vatika