महिला को जीप की छत पर बिठाकर घुमाने वाला पुलिसिया मजीठिया का यारः भगवंत मान

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 07:14 PM (IST)

संगरूरः संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) के एम.पी. भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के हलके में महिला को जीप की छत पर बिठाकर घुमाने वाली हुर्इ घटना को काफी शर्मनाक बताया है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ़ जहां 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' का नारा लगाया जाता है वहीं पंजाब में हो रही ऐसीं घटनाएं काफी शर्मनाक हैं।भगवंत मान ने इस दौरान मजीठिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आरोपी पुलिस वाला मजीठिया का यार है। 

मोगा ब्लास्ट मामले पर बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि इस घटना के पीछे कांग्रेस के एम.एल.ए का हाथ है। अकालियों ने गैंगस्टर बनाए थे और कांग्रेसी ख़ुद ही गैंगस्टर बन गए। 

Vatika