पंजाब का हर वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी: भगवंत मान

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 07:43 PM (IST)

बठिंडा (विजय): पंजाब की जवानी, किसान, मजदूर व कर्मचारी वर्ग सभी ही पंजाब की कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों से दुखी हैं। पंजाब का हर वर्ग अपने हकों के लिए सड़कों पर उतर कर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को गहरी नींद से उठाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर कैप्टन अपने सलाहकारों की फौज खड़ी कर सरकारी खजाने को लुटा रहे हैं। उक्त प्रगटावा भगवंत सिंह मान एम.पी. संगरूर व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी पंजाब ने हलका बठिंडा देहाती की विधायक रुपिंद्र कौर रूबी द्वारा गांव पथराला में आयोजित ‘पंजाब बोलता है’ रैली को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि लोगों से बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता में आई पंजाब की कैप्टन सरकार के उक्त वायदे आज केवल जुमले बनकर रह गए हैं। मान ने कहा कि अढ़ाई वर्ष से सरकार नौजवानों को स्मार्ट फोन, किसानों व मजदूरों को फसलों के मूल्य, कर्जा माफी, घर-घर नौकरी व कर्मियों को बकाया देने के झूठे वायदे कर रही है।

इस मौके पर अलावा नील गर्ग, अमितलाल अग्रवाल अध्यक्ष हलका बठिंडा शहरी, मास्टर जगसीर सिंह हलका इंचार्ज भुच्चो, कार्ज सिंह हलका अध्यक्ष लंबी, नवदीप जीदा, अनिल ठाकुर, अमरदीप सिंह राजन अध्यक्ष यूथ विंग बठिंडा, बठिंडा देहाती के महासचिव गुरतेज सिंह भागू, संयुक्त सचिव यादविंद्र सिंह औलख, ब्लाक अध्यक्ष हरजीत सिंह सेठी, चरनजीत सिंह, हरजीत कर्मगढ़, जसवंत सिंह कोटगुरू, संदीप सिंह कोटश्मीर जोन अध्यक्ष यूथ विंग, तरसेम सिंह पथराला आदि मौजूद थे।

Mohit