भाजपा बिप्लब देव को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से हटाए: भगवंत मान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 07:02 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाबियों और हरियाणा के जाटों के खिलाफ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने कड़ी आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से हटाए। यहां जारी बयान में देब को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए मान ने कहा कि ऐसी सांप्रदायक और नसली टिप्पणियां सिफर् बिप्लब देब की ही नहीं बल्कि भाजपा की ‘जहरीली‘ सोच सार्वजनिक करती हैं, जो बेहद निंदनीय है। 

देब ने कहा था कि पंजाबी सरदार और हरियाणा के जाट शारीरिक रूप से तो ताकतवर होते हैं परन्तु दिमागी तौर पर कमजोर होते हैं। देब ने आज इस बयान के लिए माफी मांग ली है। मान ने कहा कि पंजाबियों ने देश को अंग्रेजों से मुक्त करवाने के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी थीं और अगर पंजाबी कुर्बानियां न देते तो आजश्री देब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर न बैठे होते। मान ने कहा कि इसी तरह जब देश आजादी के बाद भुखमरी से जूझ रहा था तो पंजाब और हरियाणा के अन्नदाता किसानों ने देश को अनाज के संदर्भ में आत्मनिर्भर बनाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News