खैहरा के इस्तीफे पर गरमाई सियासत, जानें क्या बोले भगवंत मान

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 02:26 PM (IST)

संगरूर (पुनीत): आम आदमी पार्टी के संसद मैंबर भगवंत मान ने सुखपाल खैहरा की तरफ से पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैहरा ने पार्टी से इस्तीफा तो दे दिया, अब उन्हें एम.एल.ए. की सीट से भी इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह एम.एल.ए. भी उसी पार्टी के निशान से बने हैं जिससे वह इस्तीफा दे रहे हैं।



मान ने कहा कि अगर खैहरा नई पार्टी बनाना चाहते हैं तो वह एम.एल.ए. की सीट से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाए और नए चुनाव निशान पर दोबारा चुनाव लड़ें। बता दें कि पिछले लंबे समय से पार्टी से अलग चल रहे सुखपाल खैहरा ने पार्टी की प्रथामिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। खैहरा ने पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवार को अपनी इस्तीफा भेज दिया है। केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में सुखपास खैहरा ने लिखा कि पार्टी अपनी विचारधारा और आदर्श से भटक चुकी है, जिस कारण वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

Mohit