भगवंत मान ने खैहरा और कंवर संधू के साथ फोन पर की बातचीत

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 08:56 PM (IST)

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीतने के बाद पार्टी को और मजबूत करने के लिए भगवंत मान की तरफ से पुराने साथियों कंवर संधू और सुखपाल खैहरा के साथ फोन पर संपर्क किया गया है। विधायक कंवर संधू ने बाकायदा भगवंत मान के फोन आने की पुष्टि की है। संधू ने कहा कि उनको भगवंत मान का फोन आया था और मान ने उनका मार्गदर्शन करने की बात कही।

पंजाब केसरी के पत्रकार जसबीर सिंह के साथ फोन पर बातचीत करते सुखपाल खैहरा ने भी भगवंत मान का फोन आने की पुष्टि की है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि मान ने उनसे पार्लियामेंट में उठाए जाने वाले पंजाब के साथ सम्बन्धित मसलों पर मार्गदर्शन करने के लिए कहा। खैहरा ने यह भी बताया कि भगवंत मान ने पार्टी की एकजुटता के लिए कोई भी बातचीत नहीं की गई। इसके साथ-साथ सुखपाल खैहरा ने भगवंत मान को जीत की बधाई दी। 

Vaneet