सांसद भगवंत मान ने  स्ट्रांग रूम का किया दौरा, नतीजों को लेकर कही यह बात

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 09:31 PM (IST)

संगरूर (विजय सिंगला): आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरे के और संगरूर से सांसद भगवंत मान विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार धूरी ने आज बरड़वाल में 7 विधानसभा क्षेत्रों के ई.वी.एम. मशीनों द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस मौके पर एस.एस.पी. संगरूर स्वपन शर्मा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पूरे पंजाब में ई.वी.एम. मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। उनके बाहर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निगरानी कर रहे हैं और बरड़वाल में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगा रखे है।

बरड़वाल में विधानसभा हलका मलेरकोटला, अमरगढ़, धुरी, संगरूर, दिड़बा, सुनाम और लहरगागा विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए इस्तेमाल की गई ई.वी.एम. मशीने रखी गई हैं। इस मौके पर मान ने 'आप' के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कहा कि 10 तारीख को पंजाब के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा इन ई.वी.एम. की सुरक्षा आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक उसी तरह कर रहे हैं जैसे अपनी फसलों की रक्षा करते हैं। उनके साथ डॉ. अनवर भसौड़, दलवीर सिंह ढिल्लों, जगतार सिंह बागड़ी, बलविंदर सिंह बिल्लू, राजवंत सिंह घुल्ली, जस्सी सेखों के अलावा और अन्य नेता थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini