अकाली दल का भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का आरोप, स्पीकर ने खारिज किया

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 07:34 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित तौर पर  शराब पीकर विधानसभा पहुंचने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।दरअसल अकाली दल ने भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का आरोप लगाया है, जिसे स्पीकर ने खारिज किया है। 

 

अकाली दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री कथित तौर पर नशे की हालत में विधानसभा पहुंचे।
PunjabKesari
अकाली दल ने मांग की है कि मुख्यमंत्री का सार्वजनिक रूप से डोप टेस्ट कराया जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि, इन आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News