भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले को गहरा सदमा, भावुक मन से लोगों को की अपील

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 02:05 PM (IST)

पंजाब डेस्कः भाई रणजीत सिंह ढडरिया वाले को गहरा सदमा लगा है। उनके माता परमिंदर कौर का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुद्वारा परमेशर द्वार में कल दोपहर 2 बजे किया जाएगा। ढडरिया वाले ने बताया कि उनके माता के चैस्ट में इंफैक्शन फैल गई और हार्ट में भी कुछ समस्या आई थी, जिसके बाद स्टंट डाले गए। 

PunjabKesari

वह ठीक भी हो गए पर अस्पताल से घर आने के बाद स्वस्थ ज्यादा बिगड़ गई और इंफैक्शन फैलने के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि माता जी सारा परिवार संभाल कर बैठे थे और मेरी जिंदगी में उनकी बेहद अहम भूमिका थी। मैं हर तरह के दुख-सुख की बात उनके साथ सांझी करता था और माता के साथ दिल से लगाव था। उन्होंने कहा कि माता जी का संस्कार गुरुद्वारा परमेशवर द्वारा में कल दोपहर 2 बजे किया जाएगा। उन्होंने लोगों को माता जी के अंतिम संस्कार में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मां जैसे ठंडी छा  और सुख दुनिया में कोई नहीं दे सकता। ढडरियां वाले आज ही अमरीका से वापस आए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News