भाखड़ा के पानी से तबाही, 48 घंटे का रैड अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 09:32 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): भाखड़ा से पानी छोड़े जाने से आई बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है, इसलिए 48 घंटे का रैड अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के पहले दिन बाढ़ की वजह से 33 गांव पानी में डूब गए हैं। यहां सेना, पुलिस, एन.डी.आर.एफ. (नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने प्रशासन के साथ मिलकर 102 के करीब लोगों को रैस्क्यू किया।


वहीं, फिल्लौर के एक गांव में रैस्क्यू के दौरान किश्ती पलटने की सूचना है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। फिल्लौर के गांवों बुर्जी नं. 14, 20, 31 का बांध टूटने के कारण रात 3.30 के करीब पानी भरना शुरू हो गया। इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से मौका संभाला। आर्मी व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, जिसके बाद पानी में फंसे लोगों को रैस्क्यू करने का काम शुरू हुआ। नकोदर के महतपुर में 10 के करीब लोगों को रैस्क्यू किया गया, जबकि शाहकोट में 80 से अधिक लोगों के रैस्क्यू होने का समाचार है।इसी तरह फिल्लौर के अंतर्गत आते गन्ना गांव के साथ भोलेवाली में 10 से 12 लोगों को आपात स्थिति से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अगले 48 घंटों तक स्थिति बेहद नाजुक है, जिसके चलते पूरे सिस्टम को रैड अलर्ट पर रखा गया है। फिल्लौर में 11,400 एकड़ फसल डूब चुकी है, जबकि आने वाले दिनों में नुक्सान बढ़ सकता है। भाखड़ा से 8 फुट गेट खोले जाने से बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी का स्तर बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।  

हैल्पलाइन नम्बर जारी

जालंधर    0181-2224783 
खरड़     0160-2280853 
बलाचौर    01885-220075 
रोपड़  01881-221157
मोगा   01682-220103 
खन्ना   01628-226091
बाबा बकाला    01853-245510
पटियाला  0175-231130 
मोहाली 0172-2219505
संगरूर   01672-234004 
समराला   01628-262354 
अमृतसर    0183-2229125 
अजनाला     01858-221037,  98153-98111 
नवांशहर    01823-505824,   222426 व 220016 






  
 
 
 

 

 

Vatika