भारत बंद : टांडा में हाईवे जाम कर किसानों ने लगाए मोदी सरकार के खिलाफ नारे

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 11:21 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित) :  कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए जहां बड़ी संख्या में किसान पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 'भारत बंद' के तहत सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। तो वही आज किसान जत्थेबंदियों की तरफ से टांडा के जाजा चौंक के नजदीक हाईवे को जाम किया गया है। इसी तरह बिजली घर चौंक टांडा के नजदीक किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान की अगवाई में सैंकड़ों किसानों ने हाईवे जाम कर 'भारत बंद' का आंदोलन शुरु किया। 

 
इस मौके पर किसान नेताओं प्रिथपाल सिंह गोराया, सतपाल सिंह मिर्जापुर, जर्नैल सिंह कुराला, रत्न सिंह खोखर अमरजीत सिंह कुराला हरभजन सिंह रापुर, गुरमिंदर सिंह, जगतार सिंह बस्सी, प्रदीप सिंह, दविंदर सिंह मुनक अन्य नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु की। किसान नेताओं ने कहा कि शाम 4 बजे तक यह जाम और धरना प्रदर्शन करके कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए मोदी सरकार की किसान और मज़दूर विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी।
 
इस दौरान किसान नेता अमरजीत सिंह रड़ा, प्रधान दिलबाग सिंह, जत्थेदार अवतार सिंह तारी, जुझार सिंह, बलजीत सिंह, प्रीत मोहन सिंह हैपी, सुखवीर चौहान, बलजीत सिंह रड़ा, दलजीत सिंह कंधाला जट्टा, वरिंदर सिंह खक्ख, रमनीक सिंह, मनजीत सिंह खालसा, बब्बू सैनी, हरविंदर सिंह, मनवीर सिंह, गुरबखश सिंह और बाबा बिशन सिंह सोसायटी कंधाला जट्टा, बाबा फतेह सिंह वैलफेयर सोसायटी, अग्रिम राशी बलड क्लब, लोग इंकलाब मंच, बाबा रूड़ सिंह क्लब बुड्डी पिंड आदि जत्थेबंदियों के सदस्यों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News